छात्रों के मुद्दे पर अभिजीत दीपके की चेतावनी, बड़े आंदोलन का किया ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा- अगर पुलिस की तरफ से छात्रों को परेशान करने का सिलसिला जारी रहा तो कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही एक बड़े और शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिए इसका जवाब देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों को टारगेट करना और उनका उत्पीड़न बंद करना चाहिए।