शराबी पति ने शराब की खातिर पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से वार,गंभीर
गुमला जिले के सुरसांग थाना इलाके में एक शराबी पति ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर अधमरा कर दिया। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई शुरु कर दिया है।।
बताया जाता है कि कोंडरा गांव निवासी बसंत चिक बड़ाइक अपनी पत्नी को शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। लेकीन पत्नी ने कहा कि उसके पास जो पैसे हैं वह चावल खरीदने के लिए है। उसे वह नहीं देगी। इतना कहते ही शराबी पति ने कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी के सर पर वार कर दिया। जिससे वह गिर पड़ी। उसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है
