शिक्षा के सशक्तिकरण में निजी विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान: अलखनाथ पाण्डेय
शिक्षा के सशक्तिकरण में निजी विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान: अलखनाथ पाण्डेय
गढ़वा: आर के पेट्रोल पंप टंडवा के सभागार में जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमे शिक्षा के सशक्तिकरण पर जोऱ दिया गया। समिति के अध्यक्ष अलख नाथ पांडेय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गढ़वा जिला और बेहतर करे इसके लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खासकर गढ़वा जैसे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने में निजी विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूली बच्चों के बचाव को लेकर हमेशा हर सम्भव सचेत रहने की आवश्यकता है।
वहीं सचिव मदन प्रसाद केशरी ने कहा की ये हमलोगों का सौभाग्य है कि शिक्षा को बढ़ावा देने में स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त है। इसलिए हमे शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए साथ ही आने वाले समय में समन्वय समिति की ओर से निजी स्कूलों के शिक्षकों को NEP के लिए प्रशिक्षण कराया जाएगा जिससे अपने जिले में पढ़ने और पढ़ाने वाले समस्त शिक्षा प्रणाली को एक धार मिले और हमारे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो। अपने क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में उतीर्ण होने पर सभी ने खुशी जाहिर की साथ ही ये तमाम बच्चे कहीं न कहीं से इन्हीं निजी स्कूलों के उपज हैं, अतः अपने अपने स्कूल व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर देने की बात कही गई।
मौके पर उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधन /निदेशकों द्वारा भी शिक्षण कार्य हेतु सुझाव दिए गए। बैठक में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष सुशील केशरी, सिस्टर रौशना, कोषाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव संजय सोनी, पी के दूबे, अशोक कुमार दूबे, मुजीब अंसारी, सुधीर पाठक, ऋषिराज कुमार, विबेक कुमार,अनिल विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रभूषण सिन्हा, तौहीद अंसारी आदि उपस्थित थे।


