“शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में 4-5 अगस्त को अवकाश, राजकीय शोक घोषित”

पलामू।।आज और कल झारखंड में छुट्टी
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन को लेकर राज्य सरकार ने झारखंड में राजकीय शोक की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने चार और पांच अगस्त को छुट्टी की घोषणा की है। दो दिनों तक राज्य के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। कैबिनेट डिपार्टमेंट ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।