शहीदों के पथिक को नमन — विधायक आलोक चौरसिया की भावुक श्रद्धांजलि
डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री आलोक कुमार चौरसिया जी ने राँची के मोराबादी स्थित दिशोम गुरु, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद आदरणीय स्वर्गीय श्री शिबू सोरेन जी के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 🙏
विधायक श्री आलोक चौरसिया जी ने कहे कि “श्री शिबू सोरेन जी का निधन राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना अत्यंत कठिन है। उनका जीवन जनसेवा, संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा।”उनके निधन से झारखंड ने एक युगपुरुष खो दिया है। यह क्षति ऐसी है जिसकी भरपाई असंभव है।”
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

