शहीद नीलांबर पीतांबर और राजा मेदनी राय की प्रतिमा को खंडित करना सबसे बड़ा पाप और अपमान है :- कमेश

0
a47181ae-6e89-4983-b502-cc7b66fb8a94

शहीद नीलांबर पीतांबर और राजा मेदनी राय की प्रतिमा को खंडित करना सबसे बड़ा पाप और अपमान है :- कमेश

पलामू जिले के मेदिनीनगर में कचहरी परिसर में लगे शहीद नीलांबर पीतांबर और पलामू प्रतापी राजा मेदनी राय की प्रतिमा को खंडित किया गया ।
जिसे लेकर भाकपा माले के प्रखड़ सचिव कामेश सिंह चेरो ने घटना का विरोध करते हुए जिला प्रशासन को निशाने पर लिया है। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन को मनुवाद विचार से ग्रसित बताया।
कमेश का कहना है की जिला प्रशासन भाजपा के इशारों पर काम कर रही है, इस मनुवाद विचार धारा के कारण महान प्रतिमाओं का खंडित करना जानता के साथ धोखा किए जाने के समान है।
कमेश आगे कहते है शहीद नीलांबर पीतांबर और राजा मेदनी राय की प्रतिमा को खंडित करना सबसे बड़ा पाप और अपमान है। अब भाकपा माले और किसान महासभा ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए जिला प्रशासन से मांग किया है की शहीद नीलांबर पीतांबर और राजा मेदनी राय की प्रतिमाओं को वापस से उसी स्थान पर ससम्मान विस्थापित किया जाए, अन्यथा आगे जिला प्रशासन को बड़े आंदोलन को झेलना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *