शहादत दिवस पर गिरिडीह में याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा, झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शहादत दिवस पर गिरिडीह में याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा, झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बिरसा मुंडा से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत – संजय सिंह

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा मंगलवार को उत्सव उपवन, गिरिडीह में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मौके पर मौजूद झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनका संघर्ष आज के युवाओं के लिए महान प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान का बिगुल फूंका था। उन्होंने ‘अबुआ दिशोम रे अबुआ राज’ (हमारे देश में हमारा राज) का नारा देकर हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी। देश और राज्य में जनता का शासन स्थापित हो, यही उनका मुख्य उद्देश्य था। आज हमें उनके विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, नूर अहमद, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, जिला सह सचिव दिलीप रजक, गिरिडीह पूर्वी के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू, मो. सर्फुद्दीन, दारा हाजरा, राकेश कुमार सिंह, अभय सिंह, प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, रामजी यादव सहित कई लोग मौजूद थे।