सेवानिवृत शिक्षक सहदेव साहू को दी गयी भाव भिंनी विदाई

0
66c5546e-e46b-4832-bb71-f2064cbc32c2

सेवानिवृत शिक्षक सहदेव साहू को दी गयी भाव भिंनी विदाई

अंगवस्त्र और जरूरी सामान देकर शिक्षकों ने सम्मान पूर्वक दी विदाई

सिमरिया : प्रखण्ड के आदर्श मध्य विद्यालय बगरा में सेवानिवृत सहदेव साहू को भाव भिंनी विदाई दी गयी। यह विदाई एक समारोह आयोजित कर किया गया। जहां शिक्षकों ने अंगवस्त्र एवं जरूरी सामान देकर उन्हें विदाई दी। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बगरा मुखिया चंदा देवी मौजूद थी। बच्चों ने शिक्षक सहदेव साहू के कार्यकाल समाप्ति पर एक संगीत समारोह आयोजित कर सम्मान गीत प्रस्तुत किया। बता दें कि सेवानिवृत सहदेव साहू का कार्यकाल 17 अक्टूबर 1994 से 31 जनवरी 2024 तक रहा। इनका स्वभाव बहुत अच्छा रहा। बच्चों के प्रति इनका पढ़ाने का तरीका अच्छा रहा। जिससे इनके द्वारा पढाई गए कितने बच्चे आज पुलिस से लेकर अन्य सेवा में अभी योगदान दे रहें हैं। बच्चों के प्रति स्नेह काफी रहा है। शिक्षक पद पर प्रथम योगदान पुंडरा स्कूल में रहा था और कार्यकाल समाप्ति आदर्श मध्य विद्यालय बगरा से हुआ। हालाकिं विदाई समारोह में शिक्षक सहदेव के परिजन भी उक्त कार्यक्रम में शिरकत किए हुए थे। मौके पर विपिन कुमार सिंह अजप्ता चतरा पूर्व अध्यक्ष,प्रभारी प्रधानध्यापक अरुण कुमार सिंह, वरीय शिक्षक जयचंद साहू,सहायक शिक्षक रामचरण राम,शशिभूषण यादव,नागेंद्र गोस्वामी,रोशनियां कुजूर,विमला कुमारी,सुमन देवी,नागेंद्र कुमार, मो इलियास, समाजसेवी इंद्रदेव पासवान,सेवानिवृत शिक्षक के पत्नी रीता देवी,पुत्र हरेंद्र कुमार,रविन्द्र कुमार,विकास रंजन, पुतोहु, रेखा देवी,रेहा रानी,अर्चना रानी, पोती दिव्या प्रियदर्शनी,ऋषभ कुमार,अवनी प्रिया के अलावे स्कूली छात्र और छात्रा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *