सेवा सदन में श्रीमती रिंकु सिंह ने मरीजों से की मुलाकात, अस्पताल कर्मियों के सेवा भाव को किया सलाम
सेवा सदन में श्रीमती रिंकु सिंह जी ने जाना मरीजों का हाल, सेवा भाव को किया सलाम
मेदिनीनगर: नगर निगम क्षेत्र के प्रसिद्ध चिकित्सा संस्थान सेवा सदन में आज श्रीमती रिंकु सिंह जी पहुंची इस दौरान उन्होंने संस्थान के पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और उनके परिजनों से आत्मीय शिष्टाचार मुलाकात की।
निस्वार्थ सेवा देख भावुक हुईं श्रीमती रिंकु सिंह,भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि किस प्रकार अस्पताल के कर्मी और डॉक्टर पूरी निष्ठा के साथ मरीजों की सेवा में जुटे हैं। मरीजों के प्रति कर्मियों के इस समर्पण और कार्यशक्ति को देखकर उन्होंने उनकी सराहना की और उनके जज्बे को सलाम किया।
“उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि,”आज सेवा सदन में आकर मुझे मानवता का सच्चा स्वरूप देखने को मिला। यहाँ के कर्मी जिस निस्वार्थ भाव और ऊर्जा के साथ बीमारों की सेवा कर रहे हैं, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। एक जनप्रतिनिधि के तौर पर मेरा लक्ष्य केवल बुनियादी ढांचा सुधारना ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को इतना सुलभ बनाना है कि हर नगरवासी को समय पर और सम्मानजनक इलाज मिल सके। मैं यहाँ के कर्मियों के जज्बे को नमन करती हूँ और विश्वास दिलाती हूँ कि नगर निगम की जनता की सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता है।”इस अवसर पर नगर निगम की सम्मानित जनता और मरीजों के परिजनों ने भी श्रीमती रिंकु सिंह जी के समक्ष अपनी बातें रखीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि मेदिनीनगर नगर निगम के सर्वांगीण विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगी। मौके पर सेवा सदन के वरीय पदाधिकारीगण, कर्मीगण,सम्मानित सेवा में तत्पर बहने, सम्मानित चिकित्सकगण,अर्पणा जी,गोरी जी, प्रतिभा जी, सुशीला जी, आरती जी, राखी जी, किशोर कुमार, राहुल कुमार, रितेश कुमार, रौनक कुमार,पवन कुमार, सुनंद यादव, जितेंद्र सिंह जी सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


