सेंट्रल जेल चीनी नागरिक ने की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद चीनी नागरिक ली जियाकी (63 वर्ष) ने खुद को गंभीर रूप से जख्मी कर लिया है। जेल के हॉस्पिटल वार्ड के शौचालय में वह घायल अवस्था में बेहोश मिला। जेल प्रशासन ने उसे बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार की देर शाम एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। जेल प्रशासन का मानना है कि ली जियाकी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। एक दिन पहले गुरुवार को उसे ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने जेल भेजा था। वह बिना वीजा के नेपाल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर गया और बुधवार को संदिग्ध हालत में शहर में पकड़ा गया। ‘क्योंकि मैं शेरनी हूं’…सोनिया गांधी ने ऐसा क्यों कहा? जमकर वायरल हो रहा वीडियोहॉस्पिटल वार्ड में साथी बंदियों से जेल प्रशासन ने पूछताछ की है। बंदियों का कहना है कि चीनी नागरिक ने अपने चश्मे का शीशा तोड़कर उससे अपने प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया। उसे गहरा जख्म आया और अत्यधिक खून रिसाव से वह शौचालय में ही बेहोश हो गया था। हल्ला होने पर तुरंत सुरक्षा कर्मी पहुंचे और आनन फानन में अस्पताल भेज दिया गया ताकि समय से उसका इलाज शुरू हो सके। जेल सूत्रों ने बताया कि उसकी भाषा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी या जेल के दूसरे बंदी नहीं समझ पा रहे हैं। इसलिए वह और भी झल्लाया हुआ था। जेल में शाम में उसने दही-चूड़ा खाया था। सुबह में नाश्ता के बाद दिनभर वार्ड में सोया रहा। उसे दिन में बंदियों ने रोते हुए भी देखा। जेल के सिपाही ने दिन में दो बार इशारे से पूछा तो उसने बताया कि खाना खा लिया है। बता दें कि चीनी नागरिक को बगैर वीजा के भारत में घुसपैठ के आरोप में ब्रह्मपुरा थाना के लक्ष्मी चौक के पास से बुधवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास चीन का पासपोर्ट मिला, लेकिन भारत में आने का वीजा नहीं था। वह नेपाल में एक जून को चीन से पहुंचा था। इसके बाद नेपाल के वीरगंज से बस के जरिए मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड पहुंचा।