सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में 5132 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

0
7a09e48b-3d58-4b5b-b640-c865f90450d8

सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में 5132 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

 

 

पलामू जिले के मेदिनीनगर पुलिस लाइन स्टेडियम में श्रम विभाग के द्वारा आयोजित पलामू प्रमंडलीय रोजगार मेला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाग लिए।

सीएम हेमंत सोरेन ने रोजगार मेले में लगभग 5000 युवाओं को ऑफर लेटर दिया गया।
इसके पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेला सह ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, लातेहार विधायक बैजनाथ राम एवं मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे शामिल हुए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रम विभाग के नियोजनालयों में निबंधित बेरोजगारों और कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित युवाओं को ऑफर लेटर सौंपा।

बिरसा योजना अंतर्गत झारखंड कौशल विकास मिशन तहत संचालित विभिन्न कौशल विकास केंद्रों से प्रशिक्षित युवाओं को ऑफर लेटर दिया गया। ऑफर लेटर पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।

सीएम हेमंत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार झारखंड के लोगों को ठगने का काम किया है।
केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के लोगों को आवास नहीं दिया जा रहा है, लेकिन हमारी सरकार ने बहुत जल्द लोगों को अबुआ आवास देगी, जिसकी लागत 2 लाख रुपए होगी. झारखंड के हर लोगों का अपना पक्का घर होगा। उन्होंने कहा कि जब से गठबंधन सरकार बनी है, उसके दूसरे दिन से ही सरकार को गिराने की काेशिश की जा रही है।
लेकिन मैं झारखंड की जनता को यह आश्वासन देता हूं कि भाजपा चाहे कुछ भी कर ले हमारी सरकार 5 साल तक चलेगी। उन्होंने कहा कि आज पलामू प्रमंडल के 5000 युवाओं को कई निजी कंपनी में नौकरी दी जा रही है।
इनके ऊपर पूरे घर की जिम्मेवारी होगी।
उन्होंने आगे कहा कि बहुत जल्द झारखंड के युवाओं को डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर हमारी सरकार बनाएगी.

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे

इस कार्यक्रम की व्यवस्था में आयुक्त मनोज जायसवाल, पलामू जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा, पलामू डीसी शशि रंजन, पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन खुद मोर्चा संभाले हुए थीं।

चियांकी हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री का आयुक्त, आईजी सहित डीसी-एसपी ने किया स्वागत

इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पलामू आगमन पर चियांकी हवाई अड्डा पर प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल, जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा, पलामू डीसी शशि रंजन, पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
चियांकी हवाई अड्डा परिसर में मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे भी इस दौरान मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता चियांकी हवाई अड्डा पहुंचे थे। मंत्री का प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल एवं उपायुक्त शशि रंजन आदि ने स्वागत किया। हवाई अड्डा पर उक्त पदाधिकारियों के अलावा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता, समाजसेवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed