सीबीएसई क्लस्टर-III टूर्नामेंट: तीसरे दिन भी खिलाड़ियों का जोश चरम पर

सी बी एस ई क्लस्टर III टूर्नामेंट में तीसरे दिन के मैच के दिन भी खिलाडियों का उत्साह चरम पर
सलूजा गोल्ड स्कूल में चल रहे सी बी एस ई क्लस्टर III टूर्नामेंट में तीसरे दिन के मैच के दिन भी खिलाडियों का उत्साह चरम पर दिखा । दर्शकों की भीड़ के बीच टीमों के प्रदर्शन पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही जो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती रही।आज तीसरे दिन के मैच में भी टीमों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। दर्शकों ने कई रोमांचक मुकाबले देखे, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी पूरी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें रेडिंग, टैकलिंग और डिफेंस शामिल थे। होनेवाले सभी मुकाबलों में सभी टीमों ने शानदार टीम वर्क का प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें कई महत्वपूर्ण अंक हासिल करने में मदद मिली। इस कबड्डी प्रतियोगिता में लड़को के अलावा लकड़ियों ने भी अपनी पकड़ बना रखी है और अपने विपक्षी टीम को मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। लड़कियों के प्रदर्शन पर बात करते हुए प्रबंध निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा यह एक स्वर्णिम पल है जब लड़कियां घर के पारम्परिक काम काजों से निकल कर लड़को के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विभिन्न खेल कूदो में प्रदर्शन कर रही हैं लड़कों मात हैं। आज हुए मुकाबले में अंडर 19 बालकवर्ग में , एम्. जी एम , ओपन और फाउंडेशन पब्लिक स्कूल ने जीत हासिल की। वही अंडर 14 बलिकवर्ग मुकाबले में ग्रीज़्ज़ली विद्यालय , ज्ञान निकेतन , डी वाई पाटिल स्कूल, रेडियंट इंटरनेशनल जीत दर्ज की।