सदर थाना प्रभारी और दीपक तिवारी ने किया गोल का शुभारंभ

0
9ff9f3f1-93c5-4b0f-8b2e-085bd882ecd2

मानवता की राह में कुर्बानी सिखाता मुहर्रम : दीपक

सदर थाना प्रभारी और दीपक तिवारी ने किया गोल का शुभारंभ, समाज को सुरक्षित रखने के लिए दिया भाईचारा का संदेश।

सच्चाई, इंसानियत और मानवता को जिंदा रखने में हुई शहादत के मर्म को मुहर्रम सिखलाता है। इसी दिन इस्लाम धर्मावलंबियों का अटूट आस्था का समागम देखने को मिलता है। हम समरसता, सद्भाव, एकता का मिसाल पेश कर वैमनस्यता को छोड़ अमन में भाईचारगी का संदेश फैलाएं। ये बातें कही झामुमो नेता सह सेवादार दीपक तिवारी ने, जब चियांकी में मुहर्रम पर निकली जुलुस में मुख्य अतिथि सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के साथ सम्मिलित हुए। इस दौरान गदका खेलकर दोनों अतिथियों ने गोल का शुभारंभ किया। सदर प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ स्थित चियांकी मोड़ पर सैकड़ों की संख्या में इस्लाम धर्मावलंबियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एकजुटता एवं भाईचारगी को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। बता दें कि मुहर्रम इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्योहार है। इस माह की उनके लिए बहुत विशेषता और महत्ता है। मुहर्रम एक महीना है जिसमें दस दिन इमाम हुसैन के शोक में मनाए जाते हैं। इसी महीने में मुसलमानों के आदरणीय पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब, मुस्तफा सल्लाहों अलैह व आलही वसल्लम ने पवित्र मक्का से पवित्र नगर मदीना में हिजरत किया था। इस मौके पर दीपक तिवारी ने बताया कि समाज में दुराव करने वालों को त्योहारों से सीख लेना चाहिए। मुहर्रम के दिन शहादत का सच्चा आयाम देखने को मिलता है जिस दिन इंसानियत को बचाने के लिए हुसैन साहब ने जान न्योछावर कर मानवता की राह में अपना जीवन कुर्बान कर दिया।
वहीं सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने कहा कि पुलिस हमेशा शांति और व्यवस्था कायम रखना चाहती है। ऐसे में वैमनस्यता को भूलकर एकता भाईचारा ही समाज को सुरक्षित रखेगा। जिसकी निगेहबानी सिर्फ पुलिस की ही नहीं हर नागरिक का कर्तव्य है। मुहम्मद पैगम्बर साहब की कुर्बानी को याद कर मानवता को कायम करना ही मुहर्रम का त्योहार का महत्ता बढ़ाएगा। सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, झामुमो के युवा नेता दीपक तिवारी, प्रतिष्ठित व्यवसाई चंद्रशेखर मेहता, दक्ष तिवारी भ्रमण कर सदर प्रखंड के कई मुहर्रम कमिटी के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन सिंह, समाजसेवी राजेंद्र पाण्डेय, मनीष तिवारी रिंकू, महताब खान, मुहर्रम कमिटी के सदर परवेज अख्तर, सचिव असीम अंसारी, सद्दाम हुसैन, गिरिवर सिंह चेरो, कृष्णा गुप्ता, नरेश राम, कोदू राम, विनोद राम, समीर तिग्गा, धिरू उरांव, सुनील उरांव, चिंटू लाल, मुकेश गुप्ता समेत कई गणमान्य प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *