सदर प्रखंड और अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार और बिचौलियों का अड्डा में हुआ तब्दील

0
941c5042-68c8-4993-8536-3a39297374e4

सदर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय बना है भ्रष्टाचार एवं बिचौलियों का अड्डा –रूचिर तिवारी

भाकपा ने किया 3 घंटे तक आंचल एवं प्रखंड कार्यालय के कार्य को ठप।

आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदर अंचल कमेटी के चियांकी शाखा के द्वारा आज सदर अंचल कार्यालय के प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर तालाबंदी किया एवं अंचल के कार्यों को 3 घंटा तक ठप किया। इससे पहले बैरिया चौक से नारबाजी करते हुए भ्रष्ट पदाधिकारी होश में आओ तेरी मनमानी नहीं चलेगी नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय का घेराव किया। मौके पर भाकपा जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने कहां की सदर अंचल कार्यालय और प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है बिना घूस के कोई काम नहीं हो रहा है एन एच 75 में प्रभावित दलित आदिवासियों के जमीन का मुआवजा दलाल एवं दूसरे लोग लेने में लगे हुए हैं और अंचल कार्यालय मूकदर्शक बनकर उनका सहयोग कर रही है जनप्रतिनिधि भाजपा के विधायक और सांसद को आम जनता के कार्यों से कोई लेना-देना नहीं रह गया है रघुवर सरकार की तरह ही हेमंत सरकार का भी भ्रष्ट पदाधिकारी एवं अफसर पर लगाम ढीला पड़ गया है जिसे टाइट करने की जरूरत है। अंचल के पदाधिकारी बैठे-बैठे कागज पर ही काम कर ले रहे हैं स्थल पर जाने की इन्हें फुर्सत नहीं है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी पर लगाम लगाना अच्छी तरह से जानती है। मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह चेरों ने कहा कि प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय बिचौलियों का अड्डा बन गया है बिना घूस के कोई काम नहीं हो रहा है ऐसी स्थिति में पदाधिकारी सुधर जाए। मौके पर अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव अभय कुमार भूइंया ने कहा कि दलित गरीब आदिवासियों का ब्लॉक और अंचल का चक्कर लगाते लगाते चप्पल टूट जा रहा है लेकिन उनका कोई काम नहीं हो रहा है। नगर सचिव सुरेश ठाकुर ने सभा को संबोधित किया और कहा कि मोटेशन एवं ऑनलाइन सुधार में मोटे रकम की उगाही की जा रही है जिस पर लगाम लगाना जरूरी है। मौके पर नसीम राईन, सोनू अहमद, करीमन पासवान, पिंटू सिंह, तारा देवी फुलवा देवी फूल कुमारी देवी, गजेंद्र राम, मृत्युंजय तिवारी, दिलदार सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed