सभी वर्गों के लिए खड़ी है झारखंड सरकार, कल्पना सोरेन
सभी वर्गों के लिए खड़ी है झारखंड सरकार, कल्पना सोरेन
मनिका: मईया सम्मान यात्रा बुधवार को गढ़वा पलामू होते मनिका पहुंची मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पाण्डेय, मंत्री बैद्यनाथ राम,के साथ- साथ झामुमो विधायक कल्पना सोरेन, विधायक रामचंद्र सिंह, झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव यात्रा में शामिल थे। यात्रा के मनिका प्रखंड पहुंचते ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, झामुमो युवा नेता सकेन्दर बड़ा उरांव, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर, झामुमो प्रखंड सचिव संदीप उरांव, झामुमो किसान मोर्चा जिला सचिव सत्येंद्र यादव के साथ- साथ बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया। बाइक से हजारों कार्यकर्ता मंत्रियों व विधायक की अगवानी कर मनिका हाई स्कूल खेल मैदान पहुंचे। मनिका पहुंचते ही बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मईया सम्मान यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मनिका हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन ने कहा की हेमन्त सोरेन की सरकार राज्य के सभी नागरिकों के हित में कार्य कर रही हैं। राज्य की महिला, युवा, बुजुर्ग, के साथ- साथ सभी के लिए सरकार काम कर रही है। मईया सम्मान यात्रा का नेतृत्व मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पाण्डेय, व कल्पना सोरेन कर रही है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि योजना किसी धर्म, जाति, व्यक्ति विशेष की नहीं होती है। मईया सम्मान योजना ने महिलाओं को मजबूत बनाया है। उन्होंने सभी से कहा की वह सभी से अपील करती है की वह अपना समर्थन लोहा लेने वाले आदिवासी सीएम को दे। उनकी सरकार अनवरत ऐसी योजना चलाएगी जिससे झारखंड आगे भी खुशहाल होगा कार्यक्रम में लातेहार उपायुक्त गरिमा सिंह, पुलिस अधीक्षक लातेहार, बीडीयो मनोज कुमार तिवारी, अंचल पदाधिकारी संतोष शुक्ला, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, झामुमो युवा नेता सकेन्दर बड़ा उरांव, प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर, झामुमो प्रखंड सचिव संदीप उरांव, झामुमो किसान मोर्चा जिला सचिव सत्येंद्र यादव, झामुमो महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष पूजा कुमारी, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र लोहरा, रंजीत कुमार उपस्थित रहे।
