सात परिवारों को 15 से 17 किलो अनाज मिलने के मामले में डीएसओ ने लिया संज्ञान

सात परिवारों को 15 से 17 किलो अनाज मिलने के मामलों में डीएसओ ने लिया संज्ञान

कहा मामला बेहद गंभीर जांच कर की जाएगी कार्रवाई।

खबर का असर

मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट

मनातू (पलामू)पलामू जिले के मनातू प्रखंड क्षेत्र के चक पंचायत अंतर्गत टिल्हा गांव में जन वितरण प्रणाली की दुकान से कम राशन मिलने के मामलों में सिटी न्यूज़ पलामू ने प्रमुखता के साथ खबर को प्रकाशित किया था।मामला था की चक गांव निवासी कार्डधारी देवकी कुंवर ने डीलर पर निर्धारित मात्रा से कम अनाज देने का आरोप लगाते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी से जांच और कार्रवाई की मांग की थी।कार्डधारी देवकी कुंवर के राशन कार्ड में कुल सात सदस्यों का नाम शामिल था। देवकी कुंवर का आरोप था कि इसके बावजूद जन वितरण प्रणाली की दुकान गौरी समूह द्वारा प्रत्येक माह महज 15 से 17 किलो ही राशन दिया जाता था।उनका कहना था कि सात सदस्यों के अनुसार उन्हें निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मिलना चाहिए,लेकिन डीलर द्वारा कथित रूप से मनमानी करते हुए कम अनाज दिया जा रहा था। देवकी कुंवर के अनुसार, कम राशन दिए जाने का विरोध करने पर डीलर की ओर से राशन कार्ड रद्द कराने तथा मामले की शिकायत कहीं नहीं करने की धमकी भी दी जाती थी।इससे कार्डधारी और उनके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।कार्डधारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पलामू से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित डीलर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा अब तक के बकाया राशन की भरपाई कराने की मांग की थी