इनर व्हील क्लब ने विद्यार्थियों के बीच आधुनिक ऊर्जा स्रोतों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की
इनर व्हील क्लब ने विद्यार्थियों के बीच आधुनिक ऊर्जा स्रोतों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की
गिरिडीह। इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह की ओर से एच.ई. हाई स्कूल की कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के बीच आधुनिक ऊर्जा स्रोतों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “आधुनिक ऊर्जा के स्रोत और हमारा भविष्य” रखा गया था।
प्रतियोगिता में विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने आधुनिक ऊर्जा स्रोतों, उनके महत्व और भविष्य में उनके उपयोग की संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

