सार्वभौम शाकद्वीपी ब्राह्मण महासंघ गिरिडीह ने वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह की तैयारियों के लिए बैठक की

आज सार्वभौम शाकद्वीपी ब्राह्मण महासंघ जिला कमिटी गिरिडीह की ओर ४ जनवरी २०२६ को आयोजित वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह की सफलता को लेकर शुक्रवार को कृष्ण कान्त मिश्रा के आवास पर जिला कमिटी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय,महेश पाठक और जिला अध्यक्ष हेमंत पाठक ने कार्य क्रम की रूपरेखा तैयार करने की सलाह उपस्थित सदस्यों को दिया। इसके लिए समितियों का गठन किया गया है। समितियों के सदस्यों को काम की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में राजस्थान के बीकानेर से श्याम लाल और श्याम सोम नामक दो अतिथि पहुंचे। सभी ने संयुक्त रुप से अतिथियों का स्वागत किया। कार्य क्रम को लेकर सभी उत्साहित हैं। इसके बाद संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। कार्य क्रम में बिहार,पं बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश , उड़ीसा सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से स्वजातीय बंधुओं के पहुंचने की संभावना है।इस बैठक में नं अशोक मिश्र,पंकज मिश्रा, कुलदीप मिश्र, गौरीशंकर पाठक, विद्याभूषण मिश्र, ग्रीष्म भक्त,पल्लव भक्त,सविता मिश्र,उषा पाठक,सीता मिश्रा, टुनटुन मिश्र, पुरुषोत्तम मिश्र ,श्यामलाल,सोहन लाल, शिवशंकर उपाध्याय, शिवदत्त मिश्रा, शिवशंकर पाठक, दिग्विजय उपाध्याय, राजेन्द्र मिश्र,विश्वैश्वर पाठक, शैलेन्द्र मिश्रा, रामलाल मिश्र,गुंजन मिश्र,मनोहर मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

You may have missed