संविधान दिवस पर पोंची में श्रद्धांजलि और गौरव का आयोजन आशीष कुमार सिंहा
पोंची, 26 नवंबर 2025
आज देश भर में 76वाँ संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पोंची निवासी आशीष कुमार सिंहा अपने निवास पर संविधान दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारतीय संविधान के निर्माता, महामानव डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़ा और अपने संविधान के प्रति गर्व और कृतज्ञता व्यक्त की।
आशीष कुमार सिंहा ने कहा कि “हमारा संविधान हमारा गौरव और स्वाभिमान है। यह विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जो न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों पर आधारित है। संघीय ढांचे में मजबूत लोकतंत्र की स्थापना करने वाला यह दस्तावेज़ देश की विविधता में एकता को संरक्षित करने का अनुपम माध्यम है।”
कार्यक्रम में संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों – समानता, स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार, संवैधानिक उपचार का अधिकार, राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान, महिलाओं के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण तथा सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया गया।
उल्लेखनीय है कि ठीक 76 वर्ष पूर्व आज ही के दिन यानी 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जो 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ।
कार्यक्रम का समापन “जय हिंद, जय भारत, जय संविधान, बाबासाहेब अमर रहें, भारत माता की जय, वंदे मातरम” के उद्घोष के साथ हुआ।
संविधान दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
जय हिंद! जय संविधान!

