संविधान बचाओ रैली की सफलता पर सतीश केडिया ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को दी बधाई, कांग्रेस जनों में दिखा उत्साह
कल रांची में हुई संविधान बचाओ रैली की अभूतपूर्व सफलता के लिए आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश को मिलकर बुके देकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा की इस संविधान बचाओ रैली की अभूतपूर्व सफलता सभी कांग्रेस जनों की मेहनत का परिणाम है लेकिन केशव महतो कमलेश जी के नेतृत्व में लोगों में जबरदस्त उत्साह के साथ इस रैली में शामिल होने का जज्बा दिखा और संविधान बचाने का देश की मूल भावना को बचाने के लिए अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद खान सोशल मीडिया के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मीडिया इंचार्ज सतीश पॉल मुंजनी राजन वर्मा दामोदर प्रसाद शांतनु मिश्रा संजय कुमार सहित कई मुख्य कांग्रेस की उपस्थित थे।
