संत संसद में राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के सदस्यों ने सनातन धर्म की रक्षा का ध्वज अपने कंधों पर उठाने का लिया संकल्प

0
Untitled

संत संसद में राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के सदस्यों ने सनातन धर्म की रक्षा का ध्वज अपने कंधों पर उठाने का लिया संकल्प

 

पलामू- राष्ट्रीय परशुराम युवावाहिनी झारखंड प्रदेश की 21 सदस्य टीम रविवार को दिल्ली में आयोजित सनातन संत संसद में पहुंची एवं 11 लाख रुपए की दानराशि श्री कृष्ण जन्मभूमि हेतु विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट को सौंपी गई। राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक श्री अर्जुन पाण्डेय उर्फ गुरु पाण्डेय के दिशा निर्देश पर 21 सदस्यीय टीम दिल्ली पहुंची एवं पटपड़गंज के उत्सव गार्डन में आयोजित सनातन संत संसद में सम्मिलित होकर सनातन धर्म, संस्कृति की रक्षा के लिए तन मन धन से सहयोग करने का भरोसा दिया। इस दौरान 11 लाख रुपए का चेक श्रीदेवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के माध्यम से विश्व शांति चैरिटेबल ट्रस्ट को समर्पित की गई। देश के कोने कोने से अनेक संतों के समागम मे सनातन संत संसद में राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के सदस्यों ने सनातन धर्म की रक्षा का ध्वज अपने कंधोंपर उठाने का संकल्प लिया। युवावाहिनी के मुख्य संस्थापक श्री मनोज त्यागी जी ने कहा कि गर्व की बात है कि आज झारखंड से पधारे युवावाहिनी की टीम ने सनातन की रक्षा एवं गौ रक्षा हेतु दानराशि सौंपी है, जो काफी सराहनीय है, जिसे अन्य संगठनों को अनुकरण करना चाहिए। तभी सनातन की रक्षा एवं उत्थान सुनिश्चित होगा। वहीं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी ने कहा कि युवा वाहकों ने लगातार झारखंड की धरती पर साबित किया है कि सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा और उत्थान के लिए जीवन न्यौछावर कर देंगे। आदरणीय मुख्य संरक्षक के कुशल निर्देशन में संगठन को राष्ट्रीय पटल पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है हम सनातन धर्म ध्वजा भारत के मानचित्र पर लहरा कर रहेंगे । इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय परशुराम युवावाहिनी के मुख्य संस्थापक श्री मनोज त्यागी जी, केन्द्रीय सचिव सोनू मिश्रा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, त्रिपुरारी पाण्डेय, अनिल दूबे, संजय पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, प्रदीप दूबे, मुन्ना पाण्डेय, मनीष ओझा, विकास दूबे, परितोष पाण्डेय, अमित पाण्डेय, रेवती रमण,अमन पाण्डेय, हिमांशु पाण्डेय, विक्रांत त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, राजेश चौबे, चंदन तिवारी, सोनू पाण्डेय, सौरभ दूबे, विशाल पाण्डेय, एवं विशाल दूबे उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed