संत मरियम विद्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ..

0

संत मरियम विद्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ…

संत मरियम विद्यालय में सी॰बी॰एस॰ ई॰ के तहत स्कूल के शिक्षकों का प्रशिक्षण दिनांक 04-11-2023 से प्रारंभ हो गया । प्रशिक्षण का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव प्राचार्य कुमार आदर्श की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया । मौके पर प्रशिक्षिका (प्रवक्ता) के रूप में धनबाद से आई हुई “हिन्दी शिक्षिका”- विनिता विजय सामाजिक कार्यकर्ता के साथ – साथ क्रिमिनल वकील भी रह चुकी हैं तथा स्थानीय ब्राइटलैंड स्कूल से आई हुई रबिना कुमारी अंग्रेजी शिक्षिका भी उपस्थित थीं ।
विद्यालय के प्राचार्य कुमार आदर्श ने दोनों प्रशिक्षिका तथा चेयरमैन श्री अविनाश देव को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया । टीका के साथ – साथ उनकी आरती भी उतारी गई ।

मौके पर प्राचार्य कुमार आदर्श ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों प्रवक्ताओं के माध्यम से सी॰बी॰एस॰ई॰ के द्वारा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत स्ट्रेंथिंग एसेसमेंट एंड इवोलुएशन प्रैक्टिस पर प्रकाश डाला जाएगा । प्राचार्य ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा की नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा में बदलाव होना आवश्यक है ऐसा होने पर ही बच्चे वर्तमान तथा भविष्य की चुनौतियों का सामना सरल तरीके से कर पाएंगे । ऐसा होने पर ही बच्चे समाज तथा राष्ट्रहित में कार्य कर सकेंगे ।
सभी आगंतुकों को मध्यान भोजन करवाया गया । मौके पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *