रविदास जयंती को लेकर बैठक,सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने पंकज

प्रखंड स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह के आयोजन को लेकर नीलांबर–पीतांबरपुर प्रखंड में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 1 फरवरी को गुरु रविदास जयंती समारोह भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक चुनाव भी कराया गया, जिसमें पंकज को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन स्थल, जिम्मेदारियों के बंटवारे सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर अमित कुमार, अरविंद राम,दिनेश कुमार,अवधेश राम, अखिलेश राम, सुरेंद्र राम, संजीत कुमार, उपेंद्र कुमार, राजेश्वर राम, धनंजय कुमार, प्रदीप राम, कौशल कुमार, अनुज कुमार, उमेश राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे |