रोटरी गिरिडीह कपल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण एवं सेवा कार्य
रोटरी गिरिडीह कपल ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण एवं सेवा कार्य
गिरिडीह,:रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल द्वारा 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ बाबादुखहरण उत्क्रमित विद्यालय में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 250 छात्र-छात्राओं एवं 50 अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन टीम की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
रोटरी गिरिडीह कपल की ओर से बच्चों के बीच लगभग 500 उपहार एवं 250 खाद्य पैकेट वितरित किए गए। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में 20 पौधों का रोपण भी किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जैन, सचिव रोटेरियन बलविंदर सिंह, रोटेरियन अनित खंडेलवाल, सिद्धार्थ गौरीसारिया, सतीविंदर सलूजा, गुरविंदर सलूजा, रितेश तरवे, विकास जैन एवं हरिंदर मोंगिया उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह कार्यक्रम रोटरी के शिक्षा, बाल कल्याण, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण का सुंदर उदाहरण रहा।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर रोटरी सदस्यों ने समाज की सेवा तथा जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के अपने संकल्प को दोहराया।

