बच्चों की प्रतिभा ने बिखेरा रंग, चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

बच्चों की प्रतिभा ने बिखेरा रंग, चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

गिरिडीह,। बच्चों की प्रतिभा को मंच देने और उनमें रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स द्वारा द सिटी क्राउन रिजॉर्ट में अंतरविद्यालय एवं अंतर-कोचिंग संस्थान चित्रकला एवं नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में चित्रकला में लगभग 30 और नृत्य में लगभग 40 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की आकर्षक कलाकृतियों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक चार बार विश्व रिकॉर्ड धारक सुमित गुंजन रहे। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में आशन स्कूल की रीना महड्डी एवं इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की पूर्व अध्यक्ष कविता राजगेड़िया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।स्मृति आनंद , उपाध्यक्ष, इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
क्लब की अध्यक्ष प्रीति भास्कर ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मंच और अवसर देने की। उन्होंने कहा कि क्लब शिक्षा, बच्चों के विकास, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रीति भास्कर, सचिव नविता वर्मा, अंतरराष्ट्रीय सेवा संयोजक सृष्टि सिन्हा, कोषाध्यक्ष नेहा सिंह, संपादक मृदुला शर्मा, सविता शर्मा एवं सविता चक्रवर्ती सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्व जिला अध्यक्ष पूनम सहाय अपनी व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं। उन्होंने संदेश के माध्यम से क्लब को आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।
बच्चों के उत्साह, अभिभावकों के सहयोग और क्लब सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से प्रतियोगिता सफल एवं यादगार रही। यह आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करने वाला साबित हुआ।