“रोटरी गिफ्ट ऑफ लाइफ के तहत 127 बच्चों की हृदय जांच, 54 का निःशुल्क ऑपरेशन कोच्चि में
रोटरी गिफ्ट ऑफ लाइफ के तहत हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के निःशुल्क ईलाज हेतु दो दिवसीय राज्यस्तरीय मेगा स्क्रीनिंग कैंप में कुल 127 बच्चों का स्क्रीनिंग किया गया, जिनमें से 54 बच्चों का चयन ऑपरेशन हेतु किया गया, जिनका ऑपरेशन अमृता हॉस्पिटल कोच्चि, केरल में किया जाएगा।
इस कैंप में हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का प्रारंभिक जाँच शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ श्यामल कुमार, डॉ राकेश कुमार, संजीव एच कुमार, डॉ राम रतन केडिया एवं डॉ विकास केडिया द्वारा किया गया, उसके बाद उन बच्चों की जाँच अमृता हॉस्पिटल कोच्चि से आए शिशु हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ कृष्ण कुमार, डॉ ब्रजेश एवं डॉ निशांत द्वारा इको मशीन से बच्चों की जाँच की गई एवं जिनको ऑपरेशन की आवश्यकता थी उनका कोच्चि में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा, बाकी बच्चों को उचित परामर्श एवं दवाईयां दिया गया।
इस कैंप में झारखंड के साहेबगंज, राजमहल,गोड्डा, हजारीबाग,देवघर, धनबाद,दुमका,गुमला,बोकारो, लातेहार,कोडरमा, जामताड़ा एवं गिरिडीह के विभिन्न प्रखंडों से पीड़ित बच्चे जाँच के लिए पहुंचे थे।
इस कैंप के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के साथ अमृता हॉस्पिटल कोच्चि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड सरकार, आई एम ए गिरिडीह , सर्जन एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन का अहम योगदान रहा।

