रूस से तेल नहीं लेने पर विश्व अर्थव्यवस्था पर असर? भारत ने यूक्रेन को समझाया वैश्विक गणित।

0
Untitled

यूक्रेन की यात्रा से लौटे पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया है. जेलेंस्की ने भी भारत आने की बात पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि उन्हें महान देश की यात्रा करने में खुशी होगी. पीएम मोदी ने विदेश यात्रा के दौरान रूस के साथ युद्ध पर समाधान की भी बात कही. इस दौरान यूक्रेन के साथ कुछ बड़ी डील पर भी हस्ताक्षर हुए. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मीडिया को बताया कि भारत ने यूक्रेन के साथ इंडिया के तेल सौदे पर चिंताएं बताईं. भारत ने तेल बाजार की मौजूदा स्थिति, भारत पर पड़ने वाले असर, रूस से तेल खरीदने की भारत की जरूरत और वर्ल्ड इकोनॉमी पर इसके असर को समझाया है. जयशंकर ने इस बात की भी पुष्टि की कि पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *