रेवाड़ी में युवक की मौत का खुलासा, पत्नी समेत दो गिरफ्तार, हत्या का आरोप
हरियाणा के रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक मोनू की मौ,त का मामला पुलिस ने सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुरुआती जांच में यह मामला नहर में डूबने से हुई दुर्घटना लग रहा था, लेकिन तकनीकी और वैज्ञानिक जांच ने ह,त्या की साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी तन्नु और उसके सहयोगी हरिओम को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि तन्नु का एक युवक से प्रेम प्रसंग था और पति को रास्ते से हटाने के लिए पूरी साजिश रची गई। आरोप है कि तन्नु ने फोन कर मोनू को बुलाया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसका मुंह-नाक दबाकर बेसुध किया और उसे नहर में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात के समय पत्नी की प्रेमी से हुई 39 फोन कॉल इस ब्लाइंड मर्डर की सबसे बड़ी कड़ी साबित हुई। मुख्य आरोपी और एक अन्य साथी की तलाश जारी है।

