बजरंग दल के सेवा सप्ताह में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 120 से अधिक लोगों की हुई जांच, मुफ्त दवाओं का वितरण
बजरंग दल के सेवा सप्ताह में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 120 से अधिक लोगों की हुई जांच, मुफ्त दवाओं का वितरण
खूँटी, 5 जुलाई। विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल, जिला खूँटी द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को बड़ाईक टोली में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 120 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा सभी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।
इस सेवा अभियान का नेतृत्व बजरंग दल के जिला सह संयोजक कर्मवीर महतो ने किया। उनके नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिविर की योजना, समन्वय, पंजीकरण, मरीजों की व्यवस्था तथा चिकित्सा टीम के सहयोग का दायित्व संभाला, जिससे पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर में KS Ganga Hospital, खूँटी की ओर से डॉ. अनिज नयन, डॉ. मुनमुन, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. पवन राम एवं अस्पताल की पूरी टीम ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान कीं। वहीं SGVS Hospital की ओर से डॉ. अभिषेक मिश्रा, संजय गिल, हेरामणि एवं अन्य सहयोगियों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श में महत्वपूर्ण योगदान दिया। MBT Trust की ओर से शलेश्वरी देवी देवी, पूनम देवी एवं अन्य सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया।
डॉ. अनिज नयन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक चरण में पता लगाया जा सकता है। उन्होंने बजरंग दल द्वारा स्वास्थ्य सेवा को समाज के बीच ले जाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सकों का दायित्व केवल अस्पताल तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना भी है।
डॉ. अभिषेक मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि सेवा भावना से आयोजित ऐसे शिविर लोगों को न केवल उपचार उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग भी बनाते हैं। उन्होंने इस जनसेवा अभियान के लिए आयोजकों की प्रशंसा की।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि सेवा ही संगठन की पहचान है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल वर्षों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहे हैं और आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष विकास मिश्रा ने कहा कि जब सामाजिक संगठन, चिकित्सक और सेवा संस्थाएँ एक साथ मिलकर कार्य करती हैं तो समाज को उसका सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने सभी चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बजरंग दल के जिला सह संयोजक कर्मवीर महतो ने कहा कि सेवा सप्ताह के अवसर पर आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना था। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त दवाओं का लाभ प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल केवल सामाजिक जागरण ही नहीं, बल्कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला संगठन मंत्री उमेश मांझी, नगर संयोजक अभय साहू, खूँटी ग्रामीण सह संयोजक अभिषेक साहू, श्रीकांत कश्यप, अविनाश मांझी, सूर्यांशु राज, मनोरंजन स्वांसी, आर्यन शर्मा, दीप सिंह, वैभव कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



