रेड़मा ठाकुरबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए नई कमिटी का गठन
रेड़मा ठाकुरबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर कमिटी गठित।
रिंकू तिवारी अध्यक्ष , आलोक तिवारी पिंटू बने मीडिया प्रभारी
मेदिनीनगर रांची रोड रेड़मा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में आगामी होने वाले दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में बैठक आयोजित किया गया ।इस बैठक में सर्वसम्मति से रिंकू तिवारी को अध्यक्ष एवं अजीत तिवारी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया संरक्षक कुणाल शांतिप्रिय धनंजय तिवारी और आनंद शेखर द्विवेदी को बनाया गया । कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी मंत्री मनोज तिवारी और सचिव भानू पांडे को बनाया गया ।इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ और आकर्षक तरीके के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। हमेशा की तरह ग्रामवासी और प्रशासन का सहयोग मिलता रहेगा इस बैठक में विकास तिवारी, पारस, संदीप विश्वकर्मा ,पंकज ,प्रभास तिवारी संतोष प्रजापति कारू ,संजय , सेठी, बाली उपस्थित रहे।
ये जानकारी इस पूजा समिति के मीडिया प्रभारी आलोक तिवारी ने दी।
