राष्ट्रपति के बेटे की खातिर बांग्लादेश में मचा बवाल, क्या बनेगा ‘बांग्लादेश 2.0

0
Untitled

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में क्या हुआ है, इस बात से पूरी दुनिया वाकिफ है. बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही थी, लेकिन फिर आरक्षण को लेकर ऐसा बवाल मचा कि शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद छोड़कर भागना पड़ा. अब बांग्लादेश अस्थिरता से घिरा हुआ है और ठीक ऐसा ही हाल दुनिया के सबसे बड़े इस्लामिक देश का होने वाला है. हम यहां इंडोनेशिया की बात कर रहे हैं, जहां बांग्लादेश की तरह की विरोध प्रदर्शन हुआ है.

भारत के पड़ोस में मौजूद इंडोनेशिया अपनी तरक्की के लिए दुनियाभर में नाम कमा रहा है. देश में बुलेट ट्रेन दौड़ चुकी है और जगह-जगह बेहतरीन कनेक्टिविटी है. अरबों की लागत से नई राजधानी भी तैयार की जा रही है. हालांकि, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को अपनी सरकार के जरिए की गई तरक्की रास नहीं आ रही थी. तभी उन्होंने अपने बेटे को सत्ता सौंपने के लिए नियम बदलना चाहा और फिर मुल्क में ऐसी आग लगी कि उन्हें अपने कदम पीछे खींचने पड़े गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *