राष्ट्रपति का देवघर दौरा: AIIMS के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय

देवघर देश की प्रथम नागरिक, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, झारखण्ड दौरे के पहले दिन विशेष विमान से बाबानगरी स्थित एयरपोर्ट, पहुंचीं, एयरपोर्ट पर राज्यपाल,सूबे की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैँ राष्ट्रपति का देवघर आगमन एक ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है, देवघर AIIMS में आयोजित पहले दीक्षांत समारोह में महामहिम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी, राष्ट्रपति के हाथों MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को उपाधियाँ और मेडल प्रदान किया जाएगा, AIIMS देवघर के लिए यह बेहद गौरव का क्षण है, दीक्षांत समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी, AIIMS निदेशक सौरभ वार्ष्णेय समेत कई विशिष्टजन भी मौजूद रहेंगे, इस अवसर पर राष्ट्रपति संस्था की उपलब्धियों की सराहना करेंगी, और मेडिकल शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में AIIMS की भूमिका को रेखांकित करेंगी, देवघर AIIMS में इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर छात्रों में खासा उत्साह है, यह आयोजन न केवल AIIMS बल्कि संपूर्ण झारखण्ड राज्य के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित होगा, और चिकित्सा क्षेत्र में नई दिशा तय करेगा