राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला के बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प- हरिनाथ
राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला के बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प- हरिनाथ
29 जून 2025 आरटीएसएम का संगोष्ठी बैठक से सामाजिक न्याय, आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी के लिए आंदोलन का होगा आगाज
रांची, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन लोहरदगा जिला का बैठक सेरेंगहातू पंचायत के अशोक साहू के आवास पर रखा गया।
बैठक की अध्यक्षता लोहरदगा जिला अध्यक्ष दीपक साहू एवं संचालन जिला युवा अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिनाथ साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण छोटा नागपुर प्रमंडल के पांच जिला लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और रांची सहित सात जिलों में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ओबीसी आरक्षण को शून्य कर दिया गया है, जबकि विशेष कर पांच ज़िलों में ओबीसी तेली जाति की आबादी 10 प्रतिशत से अधिक है। तेली जाति की आबादी देश में साढ़े 14 करोड़ और झारखंड में 37 लाख से अधिक की है, बावजूद तेली समाज की राजनीतिक भागीदारी लगभग शुन्य है। इसके लिए कुछ हद तक तेली समाज भी जिम्मेदार है लगभग पिछले 30 वर्षों से किसी एक पार्टी विशेष का बंधुआ वॉटर बनकर सिर्फ हिंदू- मुसलमान के आधार पर अपना वोट करते आ रहा है। सामाजिक न्याय, आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी के लिए जाति जनगणना समय की मांग है।
इन्हीं विषयों को लेकर राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के तत्वाधान में आगामी 29 जून 2025, दिन रविवार को प्रदेश स्तरीय राजनीतिक विचार गोष्ठी बैठक का आयोजन रांची जिला में रखा गया है।
बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, रांची महानगर अध्यक्ष कपिल साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, कांके प्रखंड अध्यक्ष गणेश साहू, आकाश कुमार, वार्ड सदस्य प्रदीप साहू, नंदकिशोर साहू, आदर्श कुमार, प्रदीप साहू, दीपक साहू, बिंदेश्वर साहू, शुभम साहू, रीना देवी, प्रमिला देवी, सरस्वती देवी, सुनीता देवी, देवंती देवी,अमित कुमार साहू उपस्थित हुए।
