राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला इकाई गिरिडीह के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह के सिरसिया स्थित मंगल मूर्ति भवन में शिक्षक सम्मान-सह-विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला इकाई गिरिडीह के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह के सिरसिया स्थित मंगल मूर्ति भवन में शिक्षक सम्मान-सह-विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालयों के कई सेवानिवृत्ति शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेंद्र पांडे के मंगलाचरण गीत एवं शांति मंत्र पाठ की प्रस्तुति से हुआ। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर उपस्थित लोगों ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि दिया। मंच संचालन संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडे एवं उपाध्यक्ष संजीव कुमार के द्वारा किया गया। इस सम्मान समारोह में मध्य विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय एवं 10+2 विद्यालयों के कई शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रहे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडे ने संगठन के ध्येय वाक्य “राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज” पर विस्तार से प्रकाश डाला साथ ही कहा कि-इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शिक्षक दिवस मनाने के साथ-साथ सेवानिवृत शिक्षकों को उचित सम्मान देना एवं सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की कामनाएं करना है। कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षकों को पुष्पगुच्छ देकर, माला पहनाकर,साल ओढ़ाकर एवं कलम तथा डायरी देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले शिक्षकों में देवेंद्र प्रसाद सिंह, नरेश कुमार सिन्हा ,प्रवीण कुमार सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, हेमंत कुमार, रामकृष्ण राम, आशा पाठक, देवकेश घोष, दिगम्बर प्रसाद, श्रीमती चांद सिन्हा, अनन्त कुमार सिन्हा , उमाशंकर वर्मा और रोहित कुमार सिंह ……उपस्थित थे।
कार्यक्रम में हेमंत कुमार ने शिक्षक दिवस के महत्व का वर्णन अपनी स्वरचित कविता पाठ कर किया। प्रवीण सिन्हा ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शिक्षक के कर्तव्य और दायित्व पर विशेष चर्चा की। संजीव कुमार,विकास कुमार, देवेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इनके अलावा कार्यक्रम में रेणु कुमारी, विजेन्द्र सेठ,मनोज वर्मा , राजेंद्र कुमार, विकास कुमार, मनोज कुमार लाल, माया कुमारी, संजीव कुमार, आनंद कुमार पांडे, दामिनी सिन्हा, चंद्र प्रकाश, आभा कुमारी, संजय वर्मा सहित कई गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे।