झारखंड उच्च न्यायालय रांची के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने कोडरमा न्याय मंडल का निरीक्षण किया
कोडरमा: झारखंड उच्च न्यायालय रांची के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने कोडरमा न्याय मंडल का निरीक्षण किया । इस दौरान पूरे न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया गया । उनके साथ माननीय मुख्य न्यायाधीश की धर्मपत्नी अमनदीप चौहान झारखंड उच्च न्यायालय के महानिबंधक मनोज प्रसाद भी मौजूद थे । इसके पूर्व कोडरमा परिसदन में उनका भव्य स्वागत कोडरमा न्यायमंडल एवं जिला प्रशासन की ओर से किया गया। साथ ही साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। कोडरमा न्याय मंडल का निरीक्षण करने के पश्चात वे तिलैया डैम प्रस्थान कर गए । इस क्रम में कोडरमा न्यायमंडल में क्रीज़ का भी उद्घाटन किया गया माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने फीता काटकर क्रीज का उद्घाटन किया गया।मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अमितेष लाल, जिला जज प्रथम गुलाम हैदर, जिला जज द्वितीय संजय कुमार चौधरी, जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार, अवर न्यायाधीश तृतीय प्रज्ञा बाजपेई, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया, नमिता मिंज एवं ज्योत्सना पाण्डेय व मुंसिफ मिथिलेश कुमार,कोडरमा के उपायुक्त ऋतुराज,अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की , एस डी पी ओ अनिल कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रतिभान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

