राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे लगने वाले हाट-बाजार होंगे शिफ्ट, डीसी ने जारी किया निर्देश
राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे लगने वाले हाट-बाजार होंगे शिफ्ट, डीसी ने जारी किया निर्देश
गिरिडीह जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे लगने वाले हाट-बाजार अब सड़क से दूर शिफ्ट किए जाएंगे। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।
जारी पत्र में कहा गया है कि जिले के कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे हाट-बाजार लगते हैं, जिससे वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
उल्लेखनीय है कि 8 मई 2026 को डुमरी के पुराना जीटी रोड में हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौ,त हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। इसी घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे लगने वाले हाट-बाजारों को सड़क से पर्याप्त दूरी पर शिफ्ट कराएं, ताकि भविष्य में सड़क हादसों को रोका जा सके।
प्रशासन के इस फैसले को सड़क सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि स्थानीय स्तर पर इस निर्देश का पालन कितनी तेजी से किया जाता है।

