रांकीकला में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास, विधायक रामचन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन

मनिका प्रखंड अंतर्गत ग्राम रांकीकला में आज 15वें वित्त आयोग मद से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास माननीय लोकप्रिय विधायक सह झारखंड विधानसभा सभापति श्री रामचन्द्र सिंह जी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस नेता हेसामुल अंसारी ने माननीय विधायक श्री रामचन्द्र सिंह जी को माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर बरवाडीह बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, हेसामुल अंसारी, सुरेंद्र भारती, विश्वनाथ पासवान, विकास सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे।

You may have missed