रंजीत विश्वकर्मा के परिजनों को मिले न्याय हत्यारे की अभिलंब गिरफ्तार–रूचिर तिवारी

रंजीत विश्वकर्मा के परिजनों को मिले न्याय हत्यारे की अभिलंब गिरफ्तार–रूचिर तिवारी

सदर थाना प्रभारी को असंवेदनशीलता के लिए आरक्षी अधीक्षक करें दंडित -भाकपा

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार ने अहले सुबह ग्राम -सुआ में मृतक रंजीत विश्वकर्मा के परिजनों से मुलाकात किया जहां मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था मृतक अपने पिता का एवं पांच बहनों का इकलौता भाई परिवार का एकमात्र कमाउ सदस्यता था। मृतक के बहन ने एवं माता ने बताया कि यह मामला हत्या का है रात को 10:00 बजे मृतक को किसी महिला ने फोन किया था और उसके बाद सुबह बिना सदर उप प्रमुख, मुखिया को सुचना दिए उसका लाश पुलिस उठा कर ले गई। भाकपा जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि सदर थाना प्रभारी ने और असंवेदनशीलता का परिचय दिया मृतक के परिजनों को बिना खबर किया बॉडी को ले गए जबकि रेलवे ट्रैक का मामला अगर होता तो रेलवे पुलिस उठा कर ले जाती । यह सीधे-सीधे हत्या का मामला है और सच को छुपाने के लिए बड़े ही चालाकी से मृतक का बॉडी रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया चप्पल झाड़ी में से बरामद हुआ था एवं रेलवे ट्रैक पर कहीं खून भी नहीं लगा हुआ था वहीं मृतक के शरीर पर पीठ पर कई जगह मारपीट करने का निशान भी था कहीं भी ट्रेन से कटने का निशान नहीं था। लेकिन अभी तक परिजनो ने जिन व्यक्तियों पर हत्या की आशंका लगा रहे हैं सदर थाना प्रभारी ने उसमें जांच भी नहीं किया यहां तक कि उनके घर भी नहीं गया और ग्राम सुआ से रात में सैकड़ो ट्रैक्टर अवैध बालू की ढुलाई रोज करवा रहे हैंउनके यहां जांच भी करने नहीं गया है जिससे या मालूम चलता है कि सदर थाना प्रभारी इस मामले में सुस्ती बरत रहे हैं इतनी देर में हत्या करने वाला हत्यारा सच भी छुपा सकता है । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आरक्षी अधीक्षक पलामू से मांग करती है कि इस मामले में अभिलंब खुलासा करके घर के इकलौता चिराग बुझाने वाले दोषी व्यक्तियों को पकड़ कर जेल भेजा जाए एवं सदर थाना प्रभारी को असंवेदनशीलता के लिए उन पर कार्रवाई किया जाए। एक सप्ताह के अंदर अगर इस हत्या का उद्वेदन नहीं होता है तो भाकपा सैकड़ो ग्रामीणों को साथ लेकर सदर थाना का घेराव करेगी।मृतक के परिजनों के साथ सदर उप प्रमुख शीतल सिंह चेरो, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह, सनी सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीतीश विश्वकर्मा पवन विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा प्रिंस कुमार गुप्ता

You may have missed