रांची ने गढ़वा को 9विकेट से रौंदा, बाज़ी बने प्लेयर ऑफ द मैच

0
691756eb-bf16-46da-b318-dc6bb497eb6b

रांची ने गढ़वा को 9विकेट से रौंदा, काजी बने प्लेयर ऑफ द मैच!

रिपोर्ट:-प्रमोद दास, गुमला।

जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार क़ो आसान मुकाबले में रांची ने गढ़वा क़ो नौ विकेट से पराजित किया।
गुमला के शहीद तेलगा खड़िया स्टेडियम में चल रहे अंतर जिला क्रिकेट में गढ़वा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पारी की शुरुआत के साथ टीम संकट में दिखी।
गढ़वा की पूरी टीम 37.2ओवरों में महज 81रनो पर ही सिमट गयी l टीम की ओर से थोड़ा संघर्ष करते हुए अंश प्रताप ने 26व अरबाज खान ने 20रनो का योगदान दिया l
रांची के गेंदबाज काजी मोहम्मद ने 10ओवर में 17रन देकर पंजा पूरा किया l उज्जवल तिवारी ने तीन और सौरव व अविनाश ने एक -एक विकेट हासिल किये l लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी रांची की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली आदित्य लाल ने 43 व तौहिद के 30रनो की नाबाद जोड़ी ने विजयदायी लक्ष्य पा लिया l बेहतरीन गेंदबाजी के साथ पांच विकेट अर्जित करने वाले काजी मोहम्मद प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किए गए।
टी आर डी ओ पप्पू सिंह, अंपायर मनोरंजन कांजीलाल, हेमंत ठाकुर ने मैन ऑफ द मैच क़ो पांच हजार कैश मनी व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया मौके पर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जीतेन्द्र सिंह, मनोज चौधरी, सुनील सिंह, सब्बीर हुसैन, जुलकर नैन, लाल चंद्रशेखर,ज्ञान प्रकाश,सन्नी साहू, अंकित विश्वकर्मा, यमुना झा समेत अन्य उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed