रांची में राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के शुभंकर ‘गजराज’ का हुआ भव्य अनावरण

रांची, 25 नवम्बर:
आगामी 54वीं नेशनल जूनियर तथा 39वीं नेशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता के शुभंकर ‘गजराज’ का अनावरण आज रांची में आयोजित एक विशेष समारोह में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप वर्मा, मुख्य अतिथि के रूप में की। इस अवसर ने देश की सबसे प्रतिष्ठित जूनियर शतरंज प्रतियोगिताओं में से एक की तैयारियों को नई गति दी।

आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष देशभर से 500 से अधिक युवा शतरंज खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं। टूर्नामेंट कुल 11 चक्रों में स्विस पद्धति से आयोजित होगा, जिसमें समय नियंत्रण और खेल संरचना अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगी।

गजराज : समारोह का मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण क्षण रहा, शुभंकर ‘गजराज’ का अनावरण।
गजराज को बुद्धिमत्ता, संयम, शक्ति, धैर्य और रणनीतिक स्पष्टता का प्रतीक माना गया है, जो शतरंज के मूल स्वभाव से गहराई से जुड़ा है।

भारतीय परंपराओं में गजराज यानी हाथी को गंभीरता, धैर्य, संतुलन और सोच-समझकर कदम बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है।
जैसे हाथी स्थिरता और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ता है, उसी तरह युवा शतरंज खिलाड़ी भी सुनियोजित और सोच-समझकर चालें चलने के लिए प्रेरित होते हैं।

लॉन्च समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड शतरंज संघ के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा

“गजराज रणनीति, शक्ति और संतुलित निर्णय का द्योतक है। यही गुण हर उभरते खिलाड़ी को आगे बढ़ने में मदद करेंगे। हमें विश्वास है कि यह शुभंकर प्रतिभागियों को आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ खेलने के लिए प्रेरित करेगा।”

अनावरण के बाद जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने मीडिया को तैयारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। यह भी बताया गया कि सरायकेला खरसावां जिला शतरंज संघ दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।
जिला शतरंज संघ के सचिव नवजोत अलंग ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ऋचा संचिता का स्वागत किया और सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन राज्य शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर के अधिकारी एवं आयोजन समिति में टूर्नामेंट डायरेक्टर अजय कुमार सदस्यगण आर एन प्रसाद, उत्सव ओझा, मिलन कुमार, धीरज कुमार आदि मौजूद थे।

You may have missed