रामपुर में कोयल नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नदी में बहकर आने की आशंका
रामपुर में कोयल नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नदी में बहकर आने की आशंका
रामपुर। कोयल नदी के किनारे गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शव पानी के तेज बहाव में बहकर यहां पहुंचा होगा। हालांकि, शव की पहचान नहीं हो सकी है और मौत के कारणों की भी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने और पहचान कराने की प्रक्रिया में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।
हाल में पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में भी कोयल नदी से शव बरामद होने की घटना सामने आई थी।

