बरवाडीह में जलसा-ए-मिलाद का आयोजन, उलेमाओं ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश
बरवाडीह में जलसा-ए-मिलाद का आयोजन, उलेमाओं ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश
बरवाडीह। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को बरवाडीह स्थित कर्बला मैदान में जलसा-ए-मिलाद का आयोजन किया गया। तंजीम अहले सुन्नत के नेतृत्व में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी के कर्बला मैदान पहुंचने के बाद आयोजित जलसे में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
जलसे में कई उलेमा-ए-किराम ने तकरीर करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनकी शिक्षाओं और इंसानियत व भाईचारे के संदेश पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने लोगों से आपसी प्रेम, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।

