रामनवमी एवं ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
रामनवमी एवं ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक.
बेरमो थाना परिसर में रामनवमी एवं ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों ने दोनों पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने तथा एक दुसरे को सहयोग करने की बात कही.थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा की पर्व के दौरान हुड़दंगियों पर शासन की पैनी नजर रहेगी इंटरनेट, सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करेंगे एवं अफवाह पर ध्यान नहीं देंगे. किसी तरह का अफवाह या असामाजिक तत्व की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.
