मेराल में युवक की मौत से मातम, गंभीर बीमारी से एक ही परिवार के कई सदस्यों की हो चुकी है मौत

मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत हासनदाग गांव के आमा टोला निवासी जंगाली चौधरी की इकलौता नाती बबलू कुमार चौधरी उम्र लगभग 20 वर्ष की गंभीर बीमारी के चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हासनदाग के आमा टोला निवासी स्व संजय चौधरी का एकलौता पुत्र बबलू कुमार चौधरी विगत कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार था जिन्हें मेदनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान बबलू की मौत मंगलवार के दिन हो गया घर का इकलौता चिराग जो बचा था वह भी बुझ गया इसकी खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। विदित हो कि विगत लगभग 8 वर्ष पूर्व बबलू का पूरा परिवार (Hiv)एड्स जैसे गंभीर रोग की चपेट में आ गया था जिसके कारण बबलू के बड़े चाचा हरदेव चौधरी एवं उनकी पत्नी की मौत हो गई उसके बाद यह सिलसिला शुरू हुआ और बबलू के माता की मौत उसके बाद पिता की मौत उसके बाद भाई की मौत, दादी की मौत और आखिर में बबलू भी नहीं बच पाया जिसके कारण जंगाली चौधरी का कुल का दीपक बुझ गया और एक गिलास पानी देने के लिए भी घर में कोई सदस्य नहीं बचा।इस घर में जंगाली चौधरी के सिवा अब कोई नहीं बचा है वह भी काफी बुजुर्ग हो गए हैं मानो एक जिंदा लाश की तरह इस पहाड़ जैसे दुख को सहन कर रहे हैं। इस संबंध में वार्ड नंबर 7 के वार्ड सदस्य पति राजेंद्र चौधरी ने बताया कि बबलू चौधरी का पूरा परिवार एड्स जैसे गंभीर बीमारी के चपेट में आने से मौत हो गया था और बबलू की भी असमय मौत हो गई। बीडीसी नंदू चौधरी ने कहा कि बबलू चौधरी की असामयिक निधन ने पूरे गांव समाज को झकझोर के रख दिया है और उनके पूरे परिवार की मौत गंभीर बीमारी एड्स के चपेट में आने से हुई है इसकी जांच होनी चाहिए। इस संबंध में पूछे जाने पर मेराल चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि अगर इस तरह का मामला है तो जिला एवं प्रखंड एड्स नियंत्रण टीम के द्वारा वहां भेज कर जांच कराया जाएगा।