रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा:

0
ea7ced2b-5ba2-4cf0-a8d8-aa4cc45e5ebc

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा:

पलामू ज़िले के नीलाम्बर पीताम्बर पर प्रखंड अंतर्गत कोट खास के ठाकुर बाड़ी में 2100 महिलाएं कलश लेकर निकली, साथहीं भगवान की झांकियां सजाई

 

22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ऐसे में पूरे देश भर उत्साह का माहोल बना हुआ पुरा देश राम मय है
साथ हीं पूरे देश जगह-जगह कलश यात्रा और शोभा यात्राएं निकाली जा रही है। एवं प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसे लेकर पलामू ज़िले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के कोट खास पंचायत के ठाकुर बाड़ी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान 2100 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर बैंड बाजे के साथ नाचते गाते हुए प्रखंड के विभिन्न मार्गों से होते मलय नदी पहुंची।
जहां पंडित द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ कलश में जल भर कर पुनः ठाकुर पहूंची।
जिसके बाद श्रद्धालुओं के बिच प्रसाद वितरण किया गया।
मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक सह पांकी पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह, यज्ञ पूजा समिति अध्यक्ष सह सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजित तिवारी, महासचिव रामप्रकाश तिवारी, सचिव अवध किशोर राय, संयोजक कोटखास मुखिया पति राजन सिंह संरक्षक चंद्रशेखर शुक्ला, गौतम सिंह, सुरेंद्र शुक्ला बलकेश पासवान ,बबलू सिंह, राजीव सिंह सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *