रामजनमोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर विहिप ने की बैठक

0
271f0323-510a-421f-9e40-d0b117d1fb24

रामजनमोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन के लिए सतबरवा प्रखंड में भी बैठक किया गया  :  विहिप पलामू।

आज विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल की प्रखंड बैठक प्रखंड मुख्यालय सतबरवा में संपन्न हुई।  बैठक में विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के सभी पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  09 अप्रैल से 24 अप्रैल तक राम जन्मोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।   आचार संहिता के कारण सभी कार्यक्रम मंदिर केंद्रित होंगे।   प्रखंड में कम से कम 151 जगहों पर कार्यक्रम करना है।  निर्णय लिया गया कि प्रखंड में अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाए।   05 जून से 15 जून तक प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को भेजने के बारे में भी विचार विमर्श किया गया।

इस  बैठक में जिला प्रवेक्षक के रूप में जिला बलो पासना प्रमुख _ सह _ प्रखंड पालक विकास कश्यप,
जिला सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा, समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी, और जिला कार्य समिति सदस्य राजीव सिंह तथा नीलांबर पितांबर पुर प्रखंड से प्रखंड मंत्री रोशन मेहता, और सतबरवा प्रखंड से सुनील कुमार विश्वकर्मा, नंदकिशोर प्रजापति, जुगल किशोर, धर्मेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार सिंह, टिंकू विश्वकर्मा, मोनू कुमार, रमेश कुमार, करण मिश्रा अजय प्रसाद, मंटू कुमार, जितेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश पाठक, नंदकिशोर प्रजापति, मातृशक्ति रामदुलारी देवी राज वैद्य अंकित मिश्र, अंबर कुमार, रोशन कुमार ठाकुर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *