रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार, NIA कर रही पूछताछ
बेंगलुरु: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार, NIA कर रही पूछताछ
बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने बेल्लारी से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में पहली गिरफ्तारी है। आरोपी की पहचान मोहम्मद शब्बीर के रूप में हुई है। एनआईए द्वारा मामले की जांच तेज किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी मामले में सबूत जुटाकर जांच कर रही है, ताकि सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा सके। गत 1 मार्च को बैंगलुरु स्थित रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ था। सूत्रोंं के मुताबिक, शब्बीर मुख्य आरोपी का सहयोगी बताया जा रहा है। शब्बीर को ही सीसीटीवी फुटेज में बैग छोड़कर जाता हुआ देखा गया था। बता दें कि आईइडी से बैंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट किया गया था। इस ब्लास्ट की वजह से लोग खौफ में आ गए। तस्वीरों में वह मास्क पहने नजर आ रहा है।
