राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद का सफल घुटना ऑपरेशन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल
राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद का सफल घुटना ऑपरेशन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल
गिरिडीह/नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद के घुटने का ऑपरेशन नई दिल्ली स्थित सीताराम भारतीय अस्पताल में बुधवार, 8 जुलाई को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है।
सफल ऑपरेशन की सूचना मिलते ही झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू अस्पताल पहुंचे और डॉ. सरफराज अहमद से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी सांसद के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा है और अब उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है। उन्होंने चिकित्सकों, शुभचिंतकों और सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
गौरतलब है कि डॉ. सरफराज अहमद झारखंड की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा हैं। उनके सफल ऑपरेशन की खबर मिलने के बाद समर्थकों, शुभचिंतकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है।

