“राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बने झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, पलामू में जताई खुशी”
पलामू – मेदिनीनगर मे राज्यसभा सांसद मा० आदित्य साहू को झारखंड बीजेपी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पलामू भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बधाई देते हुए कहा कि सरल सौम्य स्वभाव के श्री साहू के नेतृत्व में संगठन सशक्त होगा।
प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि श्री साहू अनुभवी नेता है और संगठन के विभिन्न दायित्वो का निर्वहन बखूबी कर भी रहे हैं उनके नेतृत्व में झारखंड में संगठन और भी मजबूत होगा।
जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि श्री साहू संगठनात्मक कार्य बहुत दिन से करते आ रहे हैं कार्यकर्ताओं को वे जानते पहचानते भी हैं उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी और धारदार विस्तार भी होगा।
बधाई देने वालों में विधायक आलोक चौरसिया, डा०शशि भूषण मेहता,पूर्व विधायिका पुष्पा देवी,पूर्व प्रथम महापौर अरुणा शंकर, उप महापौर मंगल सिंह,वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे,अमलेश्वर दुबे, बिपिन बिहारी सिंह, प्रेम सिंह,परशुराम ओझा,आनंद शंकर,नरेंद्र पांडे विजयानंद पाठक, विभाकर नारायण पांडे, उदय शुक्ला, दुर्गा जौहरी,अविनाश वर्मा, अजय तिवारी, शिवकुमार मिश्रा, विजय ओझा,अरविंद गुप्ता,धर्मेंद्र उपाध्याय सुनील पासवान, विजय ठाकुर, ज्योति पांडे, मनोज भुइया,प्रभात भुइया,विश्वजीत पाठक, ओमप्रकाश, पप्पू, धीरेंद्र दुबे, छोटू सिंहा,श्वेताग गर्ग, प्रियरंजन कुमार,श्रवण गुप्ता,जितेंद्र तिवारी,आशीष भारद्वाज, राजहंस अग्रवाल, राजेश गुप्ता, नंदलाल गुप्ता,शुभम प्रसाद,संजय कुमार,ईश्वरी पांडे,संजय गुप्ता, विपुल गुप्ता, सतीश पासवान, भोला सिंह, शिवदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, रूपा सिंह, मंजूलता दुबे, लवली गुप्ता,मधुलता, रानी सिंह, रीना किशोर,मंजू गुप्ता,सुजाता सिंह, सुनीता सिंह, मनोरमा देवी,सहित अन्य के नाम शामिल है

