राज्य की सभी महिलाओं को ₹2500 प्रति महीना देने की मांग गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने किया

राज्य की सभी महिलाओं को ₹2500 प्रति महीना देने की मांग गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने किया

आज झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को गढ़वा विधायक सह विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने महागठबंधन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राज्य की सभी महिलाओं को प्रतिमा ₹2500 देने की मांग की।

श्री तिवारी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने चुनाव से पूर्व अपने घोषणा पत्र में राज्य की सभी महिलाओं को ₹2500 प्रति महीना देने का वादा किया था लेकिन चुनाव जीतते ही यह सरकार अपने वादे से मुकर गई और मंईयां सम्मान योजना में नया नियम लागू कर झारखंड की लाखों महिलाओं को इस योजना से वंचित रखने का कार्य कर रही है, जो की महिलाओं के साथ धोखा है।

गढ़वा विधायक ने झारखण्ड सरकार से राज्य के सभी महिलाओं के साथ-साथ सेविका, सहायिका, विधवा, दिव्यांग और वृद्ध महिला को भी ₹2500 प्रति महीना देने के लिए विधानसभा में प्रश्न उठाया था, जिसका सरकार के मंत्री ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर श्री तिवारी ने असंतोष जाहिर करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

तत्पश्चात श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेराल प्रखंड के मथुरा चौक से लगमा एआईडी होते मध्य विद्यालय मेराल तक, ग्राम गोंदा में बंका रोड से सारना पीपल होते हुए नह 75 झुमेलवा टोला तेनार सिवाना तक, ग्राम दलेली में बेलवाताड़ मुन्ना उरांव के घर से माहेताम सिवाना तक, गेरुवा भेड़ियाही मोड़ से यूरिया नदी तक, तेनार पाईका टोला पीच रोड से बथान होते हुए वनसीमा तक सड़क निर्माण की मांग की।